ePaper

अंतिम दिन कबड्डी बालिका फाइनल में अंडर 14 की विजेता ब्रह्मपुर और अंडर 16 की विजेता बनी केसठ की टीम

Updated at : 13 Aug 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन कबड्डी बालिका फाइनल में अंडर 14 की विजेता ब्रह्मपुर और अंडर 16 की विजेता बनी केसठ की टीम

जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर जिले का नेतृत्व करेंगे.

विज्ञापन

बक्सर. जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर जिले का नेतृत्व करेंगे. मशाल खेलकूद प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता जिले के किला मैदान एवं एमपी उच्च विद्यालय का खेल मैदान में आयोजित हुआ. बुधवार को कई प्रतियोगिताओं के आयोजित होने के बाद संपन्न हो गया. आयोजन 10 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित किया गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन के खेलों के आयोजन में कबड्डी (बालिका) अंडर-14 अंडर-16, का फाइनल मैच हुआ. जिसमें दोनों ही टीमों के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ. इसके पश्चात् प्रतियोगिता का समापन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त बक्सर, आकाश कुमार चौधरी, वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, आदित्य कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, संदीप रंजन तथा तेज बहादुर सिंह, रामभजन सिंह, एपीओ समग्र शिक्षा बक्सर, अरविन्द कुमार, प्राचार्य एमपी उच्च विद्यालय बक्सर आदि अतिथियों नें कार्यक्रम में भाग लिया. बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिकाओं की कबड्डी अंडर-14 अंडर-16, का फाइनल मैच हुआ. जिसमें कबड्डी अंडर-14 बालिका (विजेता) (51 प्वाइंट) प्रखण्ड ब्रह्मपुर, महिमा कुमारी, ज्योति कुमारी, निक्की कुमारी, रंजू कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती कुमारी, रागिनी कुमारी, रागिनी कुमारी, कबड्डी अंडर-14 बालिका (उपविजेता) (12 प्वाइंट) प्रखण्ड बक्सर, शाहजहां खातून, निशा कुमारी, तबश्शुम खातून, ईशा कुमारी, सलोनी कुमारी, निशु कुमारी, रोशनी कुमारी, रूखसार खातून, कबड्डी अंडर-16 बालिका (विजेता) (49 प्वाइंट) प्रखण्ड-केसठ, ज्योति कुमारी, कुमकुम कुमारी, ज्योति कुमारी (2). संजना कुमारी, प्रीती कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, कबड्डी अंडर-16 बालिका (उपविजेता) (12 प्वाइंट) प्रखण्ड बक्सर दिव्या कुमारी, लक्की कुमारी, ऊषा कुमारी. प्रीती कुमारी, सानिया खातून, कंचन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सिम्पल कुमारी समेत सभी विजेता खिलाड़ियों को उप विकास आयुक्त बक्सर एवं वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर द्वारा मेडल व ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी पाते ही केसठ प्रखंड की खिलाड़ियों के भारत माता की जय के नारे से पूरा एमपी उच्च विद्यालय का मैदान गूंज उठा वहीं ब्रह्मपुर प्रखण्ड की विजेता खिलाड़ियों ने हिप हिप हुर्रे के साथ अपनी खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, मदन राम, सत्येन्द्र सिंह, लालसाहब सिंह, सुनील सिंह, अश्वनी राय, संजय कुमार, अभिषेक सिंह, मु मुस्लिम, मोहन सिंह, अनिल कुमार पाल, वशिष्ठ प्रसाद, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राजू कुमार, अखिलेश पाण्डेय, राकेश रंजन उपाध्याय, रवि प्रकाश, रवि कुमार, राजेश राय, संजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत लाल, दयाशंकर पाल, सत्येन्द्र सिंह यादव, सावित्री सिंह, शमा परवीन, ऊषा मिश्रा, उर्मिला कुमारी, अंजू उपाध्याय आदि शारीरिक शिक्षकों व सामान्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन