बक्सर जदयू ने कसी संगठन की कमर, 68 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
फोटो-भगवान ब्रह्मेश्वरनाथ की तस्वीर भेंट करते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
जदयू बक्सर की नई जिला कार्यकारिणी सूची प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनुमोदित, 68 पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
Buxar News : जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश जदयू ने बक्सर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची को अनुमोदित कर दिया है. अनुमोदित सूची में कुल 68 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी.
उपाध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता तक मिली जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 21 सचिव, 9 कार्यकारिणी सदस्य, 2 कार्यालय प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और 2 जिला प्रवक्ता शामिल हैं. प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह है.
पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य
जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे.
जल्द होगी जिला कार्यकारिणी की बैठक
राजकुमार शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानपूर्वक प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर उन्हें आगे भी उचित जिम्मेदारी और अवसर दिया जायेगा.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में संगठन विस्तार का संकल्प
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जदयू को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठावान प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा.
हर पंचायत और बूथ तक पहुंचेगा संगठन
जिला जदयू का लक्ष्य हर पंचायत, हर बूथ और हर कार्यकर्ता को संगठन से मजबूती से जोड़ना है. जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करते हुए पार्टी को बक्सर जिले में और अधिक मजबूत बनाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











