बक्सर में 264 रक्तदाताओं को सम्मान, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- रक्तदाता को सम्मानित करते अतिथि फोटो- दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के ब्लड संस्थान ने एक विशेष समारोह में 264 नियमित रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रक्तदान को महादान बताते हुए जागरूकता फैलाई गई।

विज्ञापन

Buxar News : ब्लड संस्थान की ओर से रविवार को जिले के नियमित रक्तदाताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नियमित रूप से रक्तदान करने वाले और सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर रक्तदाताओं में उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा, रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सौरभ तिवारी, भाजपा नेता वर्षा पांडेय, पूर्व सैनिक संघ के जयराम सिंह, मां मुंडेश्वरी अस्पताल के संतोष चौबे, डॉ. रितेश चौबे, मारवाड़ी संघ अध्यक्ष रोहतास गोयल, सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमलेश कुमार, रेड क्रॉस सचिव श्रवण तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया.

इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

रक्तदान को बताया जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम

समारोह में वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. लोगों को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक करते हुए कहा गया कि रक्तदान महादान है. किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए समय पर मिला रक्त उसकी जिंदगी बचा सकता है.

वक्ताओं ने कहा कि रक्त ऐसी आवश्यकता है जिसकी कृत्रिम रूप से फैक्ट्री में पूर्ति नहीं की जा सकती. जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के लिए स्वस्थ लोगों का स्वैच्छिक रक्तदान ही सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है.

नियमित रक्तदाताओं ने कायम की मिसाल

कार्यक्रम में करीब 264 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया. इनमें वे लोग शामिल रहे जो नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं.

आयोजकों ने कहा कि नियमित रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके योगदान से गंभीर बीमारी, दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.

बड़ी संख्या में सामाजिक और संस्थागत प्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में दीपक अग्रवाल, बजरंगी मिश्रा, औद्योगिक क्षेत्र अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, अनु मानसिंहका, शालिनी सराफ, सुरेश संगम, ब्लड संस्थान के संयोजक प्रियेश कुमार, सुमित, मानसी, सचिन राय, भाजपा नेता सौरभ तिवारी, इंद्रलोक बनी के अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन