बक्सर: इटाढ़ी लाइट रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस और आरपीएफ

Updated:
विज्ञापन
पुल पर चढ़ा ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

पुल पर चढ़ा ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

बक्सर के इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रैक्टर के चढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि रेलवे गार्ड की सतर्कता से उसे तुरंत रोककर नीचे उतार लिया गया. आरपीएफ मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर शहर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी स्थित लाइट रेलवे ओवरब्रिज पर अचानक एक ट्रैक्टर के चढ़ जाने का वीडियो सोशल मीडिया (फेसबुक) पर तेजी से वायरल हो रहा है. केवल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बने इस पुल पर बड़े ट्रैक्टर को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए.

गार्ड की सूझबूझ से नीचे उतरवाया गया ट्रैक्टर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर ओवरब्रिज पर चढ़ चुका है, जिसे वहां तैनात एक वर्दीधारी गार्ड द्वारा रोककर पीछे की तरफ सुरक्षित नीचे उतरवाया जा रहा है.

मामले की जानकारी देते हुए रेलवे क्रॉसिंग चौकी प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति के दौरान दक्षिण दिशा की तरफ से किसी ने पुल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था. हालांकि, रेलवे गार्ड की सतर्कता से उसे तुरंत रोककर नीचे उतरवा लिया गया. चौकी प्रभारी ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके.

दहशत में आए बाइक सवार, आरपीएफ ने शुरू की जांच

पुल पर ट्रैक्टर चढ़ते ही नीचे और ऊपर मौजूद बाइक सवारों में अफरा-तफरी मच गई. लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने वाहन नीचे ही रोक खड़े हुए. गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ (RPF) भी एक्शन मोड में आ गई है. आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा खामियों के बीच ट्रैक्टर ओवरब्रिज तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या थी.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन