ePaper

Buxar News: भरियार बाजार के पास मुख्य रोड हल्की बारिश में ही झील में तब्दील

Updated at : 27 Jun 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: भरियार बाजार के पास मुख्य रोड हल्की बारिश में ही झील में तब्दील

प्रखंड अंतर्गत चंदा पंचायत के भरियार, परासिया एवं हेंमदापुर की सड़क अति जर्जर हो चूका है. भरियार बाजार स्थित टेंपो स्टैंड के पास सड़क पर उभरे गढ्ढों में पानी लगने के कारण सड़क का पता नहीं चल पाता है.

विज्ञापन

चक्की. प्रखंड अंतर्गत चंदा पंचायत के भरियार, परासिया एवं हेंमदापुर की सड़क अति जर्जर हो चूका है. भरियार बाजार स्थित टेंपो स्टैंड के पास सड़क पर उभरे गढ्ढों में पानी लगने के कारण सड़क का पता नहीं चल पाता है. थोड़ा सा बरसात होने पर रोड पर झील जैसा नजारा बन जाता है. आलम यह है कि रोड पर गड्ढा है या गड्ढे में रोड है यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. जिसके कारण यहां पर आए दिन बाइक सवार, ई-रिक्शा व ऑटो इस गड्ढे में फंस कर पलट जाती है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के वज़ह से हर साल बरसात के मौसम में इस रोड का नजारा ऐसा ही होता है. रोड पर पानी लगने के कारण वाहन चालकों को गढ्ढे का अंदाजा नहीं मिल पाता है. जिसके चलते वाहन चालक रोज इसमें गिरकर घायल होते रहते हैं. बताते चले कि इस क्षेत्र के भरियार बाजार सबसे सुप्रसिद्ध होने के कारण दर्जनों गांवों के लोग यहां पर रोज बाजार करने के लिए आते-जाते हैं. लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लेकिन स्थानीय विधायक, सांसद व मुखिया का इस रोड पर ध्यान नहीं पड़ता है. जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैया को देखते हुए इस सड़क को सामाजिक कार्यकर्ता लालू तूरहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शुक्रवार को जेसीबी से सड़क को साफ कराकर सड़क पर उभरे गढ्ढों में टुकड़ा भरवा कर जेसीबी के द्वारा समतली करण कराया गया. इसमें उनके साथ ग्रामीणों ने भी उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता दिखायी. उनके द्वारा रोड के किनारे पड़े कचरो को भी जेसीबी के माध्यम से साफ कराया गया. उन्होंने बताया कि विधायक सांसद मुखिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया. लेकिन आज तक इस रोड पर किसी का नजर नहीं पड़ा. यह रोड कृष्णब्रह्म एनएच से भरियार बाजार, चक्की प्रखंड मुख्यालय होते हुए उत्तर प्रदेश के जनेश्वर मिश्रा ओवरब्रिज को जोड़ती है. इस रोड से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के लोग भी सफर करते हैं. रोड की जर्जर स्थिति के कारण प्रखंड वासियों के साथ ही उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जगह-जगह रोड पर गढ्ढे उभरने से यात्रा बहुत कष्टदायक होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन