ePaper

धनसोई दिनारा रोड में उभरे गड्ढे, दुर्घटना को दे रहे निमंत्रण

Updated at : 08 Nov 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
धनसोई दिनारा रोड में उभरे गड्ढे, दुर्घटना को दे रहे निमंत्रण

धनसोई दिनारा मुख्य पथ पर तमाम जगहों पर उभरे गड्ढों के कारण हमेशा हादसा होने की संभावना बना हुआ है. ये गड्ढे खुलेआम मौत को निमंत्रण दे रहे हैं.

विज्ञापन

धनसोई. धनसोई दिनारा मुख्य पथ पर तमाम जगहों पर उभरे गड्ढों के कारण हमेशा हादसा होने की संभावना बना हुआ है. ये गड्ढे खुलेआम मौत को निमंत्रण दे रहे हैं. इस पथ पर चलने वाली सवारी वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा के दौरान गाड़ी पलटने का भय बना रहता हैं. धनसोई थाना मोड से कौआखोंच पुल के आगे मरुआ तक रास्ता उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गया हैं. चुनाव के पूर्व रोड पर ईंट और मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया गया था. लेकिन चुनाव बीतने के साथ ही गड्ढे बड़े होने लगे. जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धनसोई से दिनारा की दूरी चौदह किलोमीटर है. खराब रोड होने कारण इन दिनारा पहुंचने में एक घंटे का समय लग रहा हैं. वाहन चलने वाले चालक सुरेन्द्र सिंह, अजय कुमार, संजय यादव आदि बस चालकों ने बताया कि बड़े लोडेड वाहनों के चलने से रोड में कई जगह गड्ढे उभरे आये हैं. जो कौआखोंच पुल से धनसोई थाना मोड तक की सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे उभर चुके है.रोड में गड्ढों के कारण वाहन चलने में परेशानी होती है. एक तो यात्रियों को समय पर पहुंचने के चक्कर में गाड़ी का कई सामान खराब हो जाते हैं. जिससे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं. वही दूसरी ओर धनसोई ईटाढी मुख्य पथ पर अमरपुर मोड के पर रोड में बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है. ग्रामीण सुदर्शन सिंह, राजनारायण सिंह, अमित कुमार, राजकुमार आदि ने बताया कि एक माह से इस रोड पर बड़ा गढ्डा बना हुआ है. पथ निर्माण से संबंधित कोई भी आदमी इसे दिखने वाला नही हैं. इन दिनों चुनावी मौसम होने के कारण उक्त गड्ढे में रबीश और गिट्टी डालकर भरा गया है ताकि गड्ढे में पानी जमा नहीं पाये. ग्रामीणों में यह भी बताया कि रोड पर आसपास के घरों से निकले वाला नाली का पानी मुख्य रोड पर बहता है. जिससे ये समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन