ePaper

बिरसा मुंडा का समग्र जीवन सेवा, संघर्ष एवं स्वतंत्रता की प्रेरणा देता है : निर्मल सिंह

Updated at : 12 Nov 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा मुंडा का समग्र जीवन सेवा, संघर्ष एवं स्वतंत्रता की प्रेरणा देता है : निर्मल सिंह

जन शिक्षण संस्थान बक्सर में बिरसा मुंडा जयंती पखवारा अंतर्गत राष्ट्र के इतिहास और विरासत में आदिवासी समुदायों का अमूल्य योगदान पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. जन शिक्षण संस्थान बक्सर में बिरसा मुंडा जयंती पखवारा अंतर्गत राष्ट्र के इतिहास और विरासत में आदिवासी समुदायों का अमूल्य योगदान पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. देश के इतिहास, संस्कृति और विरासत के निर्माण और संरक्षण में आदिवासी समुदायों द्वारा दिया गया अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुमूल्य सहयोग रहा है. उन योगदानों के विभिन्न रूपों पर सेमिनार में चर्चा हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एसएम जफर ने कहा कि जनजातीय समुदायों में टिकाऊ जीवन और पर्यावरण प्रबंधन से संबंधित गहरी समझ और प्रथाएं शामिल हैं, जो प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं. उन्होंने जनजातियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अपने एक्शन प्लान में लेने पर जोर दिया. साथ ही उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को एक क्लस्टर ग्रुप बनाकर उत्पाद निर्माण पर जोर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेएसएस के फाउंडर चेयरमैन निर्मल सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा का समग्र जीवन सेवा, संघर्ष एवं स्वतंत्रता की प्रेरणा देता है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कई आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनकी कहानियां प्रेरणा का स्रोत हैं. उनकी अनूठी कला, संस्कृति, लोक साहित्य और रीति-रिवाज देश की समृद्ध विविधता को और सुदृढ़ करते हैं. उनके पास अमूल्य पारंपरिक ज्ञान है, जो समकालीन संरक्षण प्रयासों में भी उपयोगी हो सकता है. सेमिनार का संचालन जेएसएस के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम अधिकारी कुमार अविनाश ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों को मुफ्त में हमारे यहां व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सुमन, प्रभाष प्रसाद, अनिल कमकर, अनूप श्रीवास्तव, बिंदु कुमारी, श्रुति कुमारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन