buxar news : समय पर आया मॉनसून, तो डूब जायेगा शहर

Updated at : 21 Apr 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : समय पर आया मॉनसून, तो डूब जायेगा शहर

buxar news : शहर का मुख्य सेवक नाला जाम, अभी तक सफाई की नहीं हुई शुरुआत

विज्ञापन

बक्सर. जिले में यदि मानसून ने समय से दस्तक दिया, तो नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

यदि मानसून समय से दस्तक दे दिया, तो शहरवासियों को जलजमाव से जूझना पड़ेगा. शहर का प्रमुख सेवक नाला जाम पड़ा है. सत्यदेवगंज सेवक नाला में सब्जी मार्केट का कचरा जगह-जगह पटा है. मुख्य नाले में कूड़ा-कचरा भी जमा है. इस कारण आसपास के लोगों को नाले के कचरे के दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है. वैसे तो शहर के मेन रोड से लेकर नगर परिषद में शामिल नयी बस्ती की हालत तो और भी बदतर है. इसकी सफाई को लेकर नगर परिषद लापरवाह बना हुआ है, जिसके कारण नगरवासियों को बारिश की शुरुआत होने के साथ ही जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. नगर की नालियों के बजाय गलियों में पानी का बहाव शुरू हो जायेगा, जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जायेगा. आमतौर पर मानसून के निर्धारित समय से नगर के नालों की साफ-सफाई करा दी जाती है, जिससे बारिश के शुरू होने पर नगर की नालियों के माध्यम से बारिश का पानी का बहाव हो सके, जिससे नगरवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके.

सफाई के लिए मॉनसून का हो रहा इंतजार

नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च की जाती है. लेकिन, प्रतिवर्ष बारिश होने पर लोगों को जलजमाव जैसी समस्या झेलनी पड़ रही है. मौसम में बदलाव लगातार जारी है. अभी पिछले पखवारे ही बारिश हुई थी, जिस कारण सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया था. वहीं लोगों की मानें तो संपूर्ण सफाई के तहत नगर परिषद भारी-भरकम राशि सफाई पर खर्च करता है. लेकिन नगर की तमाम ऐसे नाले है जो कचरा से अभी भी भरा हुआ है, जिससे छोटी-छोटी नालियां जुड़ी हैं. इन बड़े नालों से पानी का बहाव जाम होने के कारण नहीं हो रहा है. वहीं इसकी अभी भी सफाई नहीं करायी गयी है. नप के इओ आशुतोष कुमार ने कहा कि शहर के नाले-नालियों की सफाई का काम शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है.

नगर परिषद से गुजरने वाला नाला भी है जाम

नगर परिषद से ठठेरी बाजार होकर बहने वाले नाले की स्थिति भी दयनीय है. नगर परिषद के ठीक बगल से बहने वाला मेन रोड के समानांतर नाले की भी अभी सफाई नहीं हुई है. नाले में घास के साथ ही गाद पूरी तरह से भरा हुआ है, जिससे नाले में पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है. ऐसे में नगर के इन बड़े नालों की सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन