Buxar News: चौसा चेकपोस्ट पर जुगाड़ गाड़ी की तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 26 Jun 2025 6:06 PM
यादव मोड़ मुफ्फसिल थाना के पास चौसा - गाजीपुर अंतराज्यीय मार्ग पर इनदिनों उत्पाद विभाग की टीम काफी चौकस दिख रही है.
चौसा : यादव मोड़ मुफ्फसिल थाना के पास चौसा – गाजीपुर अंतराज्यीय मार्ग पर इनदिनों उत्पाद विभाग की टीम काफी चौकस दिख रही है. उत्तर प्रदेश से राज्य में प्रवेश करने वाली वहनों की जाँच के दौरान गुरुवार को यूपी से शराब तस्करी कर बिहार ला रहे शराब तस्करों के मंसूबे पर उत्पाद पुलिस ने पानी फेर दिया. उत्पाद पुलिस द्वारा चौसा चेक पोस्ट पर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक जुगाड़ गाड़ी को जांच के दौरान जब्त किया, जिसमें गुप्त तहखाना बनाकर शराब की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी. जुगाड़ गाड़ी पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान उक्त गाड़ी के भीतर तहखाना होने का संदेह हुआ. जब खोलकर देखा गया तो उसमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं. जिसके डाला के नीचे बने तहखाने से 124 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. जुगाड़ गाड़ी पर सवार गोलू कुमार और गौरव कुमार, ग्राम – दीघा मखदुमपुर, थाना-दीघा, जिला – पटना तथा दीपक कुमार, ग्राम – कसमर पहलेजा, थाना- पहलेजा घाट, जिला- छपरा(सारण) को गिरफ्तार के कोर्ट भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










