डुमरांव में 70.2 एमएम दर्ज हुई बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में मोंथा तूफान के असर से जन-जन अस्त व्यस्त हो गया है.
डुमरांव. इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में मोंथा तूफान के असर से जन-जन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार तीसरे दिन भी बारिश होने से किसानों के खेतों में खड़े और तैयार हो गई धान की फसल नुकसान होने से किसान काफी परेशान हैं. बुधवार से शुरू इस मोंथा तूफान के असर के कारण गुरुवार की देर रात से शुक्रवार को पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश होती रही. जहां विभिन्न क्षेत्रों में घंटों बिजली भी गुल रही, जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या भी उठानी पड़ी. इस दौरान डुमरांव प्रखंड में तीसरे दिन 70.2 एमएम बारिश दर्ज की गयी. किसानों का कहना है कि मोंथा तूफान और बेमौसम बारिश से हम किसानों का काफी नुकसान हुआ है. इस दौरान केसठ-कोरानसराय व सिकरौल-डुमरांव रजवाहा से जुड़े किसान मोहन तिवारी, मोहन रजक, आरंजय तिवारी, सोनू आलम, सद्दाम, छोटे पासवान, फुलन तिवारी, राजू राजभर ने बताया कि काफी मेहनत के बाद हम किसानों ने अपने खेतों में धान की खेती किए थे, कुछ किसान अपने खेतों से धान फसल तैयार होते देख खेतों से फसल को काटने की तैयारी कर रहे थे, वहीं कुछ किसानों के फसल कुछ दिनों बाद तैयार होने वाले थे, लेकिन इस मोंथा तूफान के असर ने हम किसानों का कमरतोड़ मेहनत पर पानी फेर दिया, किसानों ने बताया कि इसी खेती के भरोसे बाल-बच्चों की पढ़ाई सहित घरों का काम काज चलता है, लेकिन फसल नुकसान होने से समझ नहीं आ रहा है कि हमलोग क्या करें, लोगों ने कहा कि खेतों में फसल गिर कर बिखरे पड़े हैं, इस हालत में गिरे धान की फसल को देखकर किसानों का कलेजा फट रहा है. किसान मोहन तिवारी ने बताया कि कुछ किसान इस बारिश में भी अपने खेतों में गिरे तैयार धान की फसल की कटाई कर घर ले जा रहे हैं, जब कि खेतों में पानी लगा हुआ है, ताकि कुछ तो फसल बच जायेंगे, आनाज निकल पायेंगे, लोगों ने बताया कि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है, सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, कई जगहों पर नाले-नालियों की सफाई नहीं होने से कूड़ा-कचरा भर गया है, जब कि नाले-नालियों की सफाई होने से मुख्य रास्ते भी साफ रहतें है. बहरहाल जो भी हो अभी तक इस मोंथा तूफान के असर से रूक-रूक कर बारिश होती रही है. जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बाबत किसान सलाहकार दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात से झमाझम बारिश शुक्रवार की सुबह तक हुई, इस दौरान शुक्रवार को प्रखंड में सुबह 8 बजे 70. 2 एमएम बारिश दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




