जेके सीमेंट फैक्ट्री ने सड़क निर्माण कार्य समेत नल जल व चापाकल मरम्मत कार्य कराया शुरु

Updated at : 16 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
जेके सीमेंट फैक्ट्री ने सड़क निर्माण कार्य समेत नल जल व चापाकल मरम्मत कार्य कराया शुरु

प्रभात खबर आपके द्वार अभियान के तहत सड़क निर्माण के लिए तीन माह से जलापूर्ति बाधित खबर प्रकाशित होने के बाद कांट गांव में निर्माणधीन जेके सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों की नींद खुली.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. प्रभात खबर आपके द्वार अभियान के तहत सड़क निर्माण के लिए तीन माह से जलापूर्ति बाधित खबर प्रकाशित होने के बाद कांट गांव में निर्माणधीन जेके सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों की नींद खुली. खबर प्रकाशित होने के बाद नल जल, पानी टंकी से पानी सप्लाइ के लिए पाइप कनेक्शन घरों तक पहुंचाने सहित सड़क किनारे विभिन्न मुख्य जगहों को चिन्हित कर कंपनी के द्वारा नया चापाकल भी लगाया जा रहा है. इसके साथ गांव वालों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस दिया जा रहा है. जेके सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई सहित अन्य रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के साथ नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जायेगा. युवाओं के अंदर छिपी कला बहेतर बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण खोला जायेगा. नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को एक साल के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की जायेगी. खबर छपने के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा गांव के लोगों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि कांट गांव के लिए इन सब कार्यों को जल्द शुरू किया जायेगा.

नाला निर्माण में आयी तेजी कृष्ण भगवान के मंदिर का होगा भव्य निमार्ण : प्रभात खबर के इस अभियान को बस्ती के हरेंद्र महतो, उमेश सिंह, बिरेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस अभियान के बदौलत ही कंपनी के द्वारा नाला निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी कर दिया गया हैं. लगभग दो दिन में पूरा नाला तैयार करने के बाद खुले नाले को ढकने की तैयारी की जा रही है. बस्ती में अर्धनिर्मित सड़क से धूल न उड़े उसको ध्यान में रखते हुए पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है. कंपनी के बिहार स्टेट हेड पिंटू मिश्रा ने बताया कि कोई भी विकास का काम होता है तो थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कृष्ण भगवान मंदिर को दूसरे स्थान पर स्थापित कर मंदिर को भव्य व आकर्षक बनाया जायेगा. यदूवंशी समाज के लोगों को मंदिर में पूजा अर्चना करने में सुविधा हो. कंपनी इसका हर संभव कोशिश किया जायेगा. गांव वालों के लिए स्कूल, अस्पताल व मरीजों के सुविधा के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रकिया शुरू हो गई है. मुकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजपति सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोगों प्रभात खबर आपके द्वार अभियान की सराहना की और कहा कि सही मायने में बिहार जागे और देश आगे प्रभात खबर का स्लोगन सत्य और सही है. इसके लिए प्रभात खबर के समस्त परिवार को धन्यवाद.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन