ePaper

संस्कारों को सहेजे घर से बूथ तक पहुंची आधी आबादी

Updated at : 06 Nov 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
संस्कारों को सहेजे घर से बूथ तक पहुंची आधी आबादी

विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने घर से निकली आधी आबादी में काफी उत्साह रहा.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने घर से निकली आधी आबादी में काफी उत्साह रहा. महिला वोटरों ने पुरुषों से कहीं अधिक बढ़-चढ़ कर मतदान केंद्रों तक मजबूती से कदम बढ़ाये. कई बूथ नयी-नवेली दुल्हनों के श्रृंगार, बहुरानियों के घूंघट और पर्दानशीनों की लंबी कतार से गुलजार नजर आये. आधी आबादी के संकल्प से मतदान के संकल्प को मजबूत आधार मिला. वहीं समाज के हर बंदिशों को तोड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाओं को स्वयं पर गर्व करने का अवसर प्रदान हुआ. घरेलू कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाओं को केंद्र की पंक्ति में खड़े होकर काफी सुकून मिल रहा था. संस्कारों को सहेज कर घूंघट ओढ़े कतार में खड़ी नयी-नवेली दूल्हनें, घर से बमुश्किल निकल पाने वाली गृहणियां और अपनी संस्कृति के सम्मान में पर्दा में रहने वाली महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मतदान केंद्र पहुंच कर इवीएम का बटन दबाया.

गृहणियों से लेकर कामकाजी महिलाओं तक में दिखा उत्साह

केंद्र संख्या 241 कन्या मध्य विद्यालय स्थित मॉडल बूथ पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ नजर आयी. यहां बनाये गये सेल्फी जोन में महिलाएं अपने अंदाज में सेल्फी लेती नजर आयीं. ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर के बूथ संख्या 294 व 295 पर मतदान के लिए पुरुषों से अधिक महिलाओं की भीड़ कतार में दिखी. ग्रामीण परिवेश की महिलाएं सज-धज कर वोट डालने पहुंची थी. कई जगहों पर सास-बहू एक साथ वोट डालने निकली. रघुनाथपुर के बूथ संख्या 362 व 263, पर भी आधी आबादी पुरुषों से एक कदम आगे नजर आ रही थी. इतना ही नहीं मतदान कार्य संपन्न कराने में भी इस बार के चुनाव में महिला कर्मियों ने महती भूमिका निभायी है. परिजनों से मिले हौसले व आत्मविश्वास के साथ लबरेज आधी आबादी मतदान संपन्न कराने में अग्रणी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन