Buxar News: उच्चतम बिंदु 59.84 मीटर पर ठहराव के बाद गंगा के जलस्तर में आयी चार सेमी की कमी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: उच्चतम बिंदु 59.84 मीटर पर ठहराव के बाद गंगा के जलस्तर में आयी चार सेमी की कमी

गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी है. जलस्तर ठहराव के बाद सोमवार को 14 घंटों में मामूली कमी दर्ज की गयी.

विज्ञापन

बक्सर

. गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी है. जलस्तर ठहराव के बाद सोमवार को 14 घंटों में मामूली कमी दर्ज की गई. पानी में घटोतरी के रुख से निचले इलाके के लोगों में राहत की उम्मीद जग गई है. हालांकि उतार-चढ़ाव के साथ जिस तरह दो-चार घंटे के अंतराल में गंगा का जलस्तर घटने-बढ़ने का ट्रेंड चल रहा है, उससे अभी कुछ भी कहना मुश्किल है.

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर सोमवार को तड़के 4 बजे 59.84 मीटर के उच्चतम बिंदु पर पहुंचकर स्थिर हो गया था.पानी में यह ठहराव पूर्वाह्न 09.00 बजे तक रहा. जिसके ���क घंटे बाद पूर्वाह्न 10.00 बजे से प्रति दो घंटा 01 सेंटीमीटर की दर से पानी में कमी आने लगी और शाम 06.00 बजे तक जलस्तर 04 सेंटीमीटर घटकर 59.80 मीटर पर आ गया. जो खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर कम है. रविवार की शाम 06.00 बजे भी 6 बजे 59.80 मीटर दर्ज की गई थी. जबकि एक दिन पूर्व शनिवार को शाम 6 बजे गंगा 59.72 मीटर पर बह रही थी. लेकिन शाम 06 बजे गंगा का जलस्तर प्रति 3 घंटे 01 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा था. बक्सर में वार्निंग लेवल 50.32 मीटर एवं लाल निशान 60.32 मीटर निर्धारित है. जो गंगा के जलस्तर 59.80 मीटर से मात्र 52 सेंटीमीटर दूर है.

शुक्रवार की शाम 06 बजे गंगा का जलस्तर 59.28 मीटर दर्ज किया गया था, जो वार्निंग लेवल से मात्र 4 सेंटीमीटर कम तथा खतरे के निशान से 1.04 मीटर कम था. केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार की सुबह 7 बजे से गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए सुबह 8 बजे 59.49 मीटर हो गया था. फिर सुबह 8 बजे से वृद्धि दर घटकर 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई थी. लेकिन 08 बजे के बाद हर घंटे 02 सेंटीमीटर बढ़ने लगा और शाम 04 बजे से 01 सेंटीमीटर प्रति घंटे हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन