ePaper

नया भोजपर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जांच में जुटी एफएसएल की टीम

Updated at : 12 Nov 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
नया भोजपर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जांच में जुटी एफएसएल की टीम

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के कीटनाशक खाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है.

विज्ञापन

डुमरांव. नया भोजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के कीटनाशक खाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. मौत की वजह पति और पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर हुआ विवाद बताया जा जा रहा है. घटना के बाद जांच के लिए बुधवार को मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर हर बिंदुओं की जांच पड़ताल करने में जुट गयी. बुधवार की अहले सुबह मृतका के घर पहुंची एफएसएल की टीम तथा नया भोजपुर थाने की पुलिस सविता के घर पर बारीकी से जांच किया. घटनास्थल से जांच के लिए मृतका के कपड़ा तथा बच्चों के कपड़े के साथ की साक्ष्य एफएसएल के टीम घटनास्थल से अपने साथ लेकर गयी.

मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों समेत खुद भी जहर खाकर असमय काल के गाल में समा गयी. मृतका के पति चार भाई हैं, प्रेम सिंह, लाल सिंह, सुनील सिंह, दधीबल सिंह, चारों भाई एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं. मृतका के पति सुनील सिंह के बड़े भाई प्रेम सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुनील और उसके पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़ा होने के बाद सुनील घर के ही छत पर बने कमरे में जाकर सो गया. इसी बीच नीचे उसकी पत्नी पहले तीनों बच्चों को जहर पिलाई उसके बाद खुद भी जहर पी लिया. उन्होंने बताया कि उस समय मैं अपने खेत में धान काट रहा था. एक लड़की पहुंच कर जानकारी दी. इसके बाद हम दौड़े- दौड़े आये तो देखा की चारों लोगों का हालत बहुत खराब था. उसके बाद छत पर सोए सुनील को बुलाया और तुरंत डुमरांव ले जाकर सभी को अस्पताल में इलाज कराया गया. इलाज होने के दो घंटे बाद सब की स्थिति सामान्य हो गयी. उसके बाद हम लोग सभी को घर लेकर आ गए घर पर आने के दो घंटे बाद फिर से सभी का हालत खराब होने लगा इसके बाद सभी को लेकर बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सुनील के पत्नी तथा दो बच्चे की सदर अस्पताल में ही मौत हो गयी. वहीं तीसरे बच्चे की मौत पटना ले जाने के क्रम में बिहटा के पास रास्ते में हो गयी.

जानकारी मिलते ही गांव में मचा कोहरम : घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक में सुनील कुमार की पत्नी सविता देवी, उम्र 30 वर्ष, पुत्री ज्योति पांच वर्ष, पुत्र आकाश तीन वर्ष, तथा विकास एक वर्ष शामिल है. हालांकि सुनील के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि सुनील के यह तीसरी विवाह के पत्नी थी. पहले पत्नी से दो बेटी है. दूसरे पत्नी से एक भी बच्चा नहीं था उनकी मृत्यु प्रसव के दौरान हो गयी थी. तीसरी पत्नी सविता थी उन्होंने बताया की शादी हुए करीब आठ साल हो गये हैं, लेकिन उनकी पत्नी का दिमागी हालत ठीक नहीं था कभी-कभी वे पागलों जैसी हरकत करती रहती थी. हर समय वह अपने बच्चों को भी मारते पीटते रहती थी.

इस संबंध में नया भोजपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सुनील के पत्नी सविता देवी ने मंगलवार को तीन बच्चों के साथ खुद अपने भी जहर पी लिया तीनों लोगों की मृत्यु सदर अस्पताल बक्सर में हो गयी. एक बच्चे को सदर अस्पताल से पटना के लिए रेफर कर दिया गया जिसे इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि सुनील के पत्नी सविता का मानसिक हालत ठीक नहीं था. घटना के दिन दोनों पति-पत्नी के बीच मोबाइल खरीदने को लेकर नोकझोंक हुआ था. मोबाइल खरीदने से सुनील इनकार कर गया. गुस्से में आकर पत्नी तीनों बच्चों सहित खुद जहर पी ली. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही हैं मामला क्या है यह अनुसंधान के बाद ही पता चल पायेगा. उन्होंने बताया कि सुनील अभी सभी लोगों का पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार कर रहा है. उसके आने के बाद मामले की जांच की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका सविता देवी के पिता भी नया भोजपुर थाने में पहुंचे थे, लेकिन उनका भी मानना था की बेटी की मानसिक हालात ठीक नहीं था. थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके तरफ से कोई आवेदन या प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन