Buxar News: घोड़ी और उसके बच्चा चोरी मामले में चार नामजद

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: घोड़ी और उसके बच्चा चोरी मामले में चार नामजद

तिलक राय के हाता थानांतर्गत ठगनी के डेरा गांव से घोड़ी और उसका बच्चा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

सिमरी

. तिलक राय के हाता थानांतर्गत ठगनी के डेरा गांव से घोड़ी और उसका बच्चा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना पिछले माह 31 जुलाई की है, लेकिन प्राथमिकी तीन सप्ताह बाद मंगलवार को दर्ज करायी गयी. इस दौरान पीड़ित घोड़ी और उसके बच्चे की तलाश करता रहा. थाने में दिए आवेदन के अनुसार ठगनी के डेरा गांव निवासी मनोज यादव घटना की रात सपरिवार सोया हुआ था, तभी चोर उसके घर के अंदर प्रवेश कर घोड़ी और उसका बच्चा चोरी कर लिए. घटना की जानकारी अगले दिन सुबह उसे हुई तो वह घोड़ी और उसके बच्चे की तलाश में आस-पास के गांवों, बधार व नाते-रिश्तेदारों के यहां खाक छाना, मगर कहीं उनका सुराग नहीं मिला. इस बीच शिकायतकर्ता को पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत नरही गांव निवासी शिवम राय उर्फ बड़क राय, ठगनी के डेरा गांव निवासी प्रभु यादव उर्फ बूढ़ा यादव, गोपाल यादव व धनु यादव ने दिया है तथा घोड़ी व उसके बच्चे को वो गोरखपुर जनपद अंतर्गत रहमतपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव के यहां बेच दिए हैं. बहरहाल, केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन