buxar news : बारात में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से किशोर जख्मी

Updated at : 21 Apr 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : बारात में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से किशोर जख्मी

buxar news : बासुदेवा थाना क्षेत्र के अतिमी गांव में एक बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में बराती और सराती के बीच जमकर मारपीट हुई. साथ ही एक किशोर को गोली लग गयी

विज्ञापन

नावानगर. बासुदेवा थाना क्षेत्र के अतिमी गांव में एक बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में बराती और सराती के बीच जमकर मारपीट हुई. साथ ही एक किशोर को गोली लग गयी. इससे बारात में भगदड़ मच गयी. दूल्हा समेत सभी बाराती भाग गये. आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए किशोर को बक्सर रेफर कर दिया गया. बाद में पुलिस के सहयोग दूल्हे को बुलाकर शादी संपन्न करायी गयी. जानकारी के अनुसार अतिमि गांव निवासी जागबली यादव की पोती की बारात पिलापुर गांव से आयी थी, जहां बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें बारात में आये एक युवक द्वारा चलायी गयी गोली अतिमी गांव निवासी परमेश्वर यादव के पुत्र रूपेश कुमार (17 वर्ष) को लग गयी. हालांकि गोली गर्दन को छूकर निकल गयी है, जिससे किशोर रूपेश कुमार घायल हो गया. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि शादी के दौरान बारात में आये लोगों द्वारा एयर गन से फायर किया गया है. गोली चलने की पुष्टि नहीं की गयी है. घायल के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर ठीक है. बहुत जल्द घर आ जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन