Buxar News : बिजली चोरी करते पांच धराये, जुर्माने के साथ प्राथमिकी दर्ज
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

बिजली जेइ अवनीश कुमार द्वारा पड़रिया और नावानगर गांव में छापेमारी की. छापेमारी में पड़रिया से चार तथा नावानगर से एक व्यक्ति को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया.
विज्ञापन
नावानगर
. बिजली जेइ अवनीश कुमार द्वारा पड़रिया और नावानगर गांव में छापेमारी की.छापेमारीं में पड़रिया से चार तथा नावानगर से एक व्यक्ति को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया. इसको लेकर बिजली जेई द्वारा सभी पांचों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए बिजली जेई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पड़रिया और नावानगर में छापेमारी किया गया. छापेमारी में श्रीराम सिंह, संतोष सिंह, राजू सिंह, गोरख सिंह यादव और राहुल कुमार को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया. इसको लेकर श्रीराम सिंह पर 9519 रुपये , संतोष सिंह पर 11206 रुपये, राजू सिंह पर 11206 रुपये, गोरख सिंह यादव पर 28216 रुपये और राहुल कुमार पर 39796 रुपये का जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










