Buxar News: आठवीं पास विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: आठवीं पास विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

शुक्रवार को मध्य विद्यालय आशा पडरी के प्रांगण में आठवीं उतीर्ण छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सिमरी

. शुक्रवार को मध्य विद्यालय आशा पडरी के प्रांगण में आठवीं उतीर्ण छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अरुण कुमार तिवारी व मंच संचालन शिक्षक विजय कुमार तिवारी ने किया.

विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार का प्रशंसा करते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों का मनोबल बढता है. साथ हीं साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है. उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता का गुर सिखाया. बीइओ ने बच्चों से कहा कि आप लोग ही कल के भविष्य है. आपलोग लक्ष्य निर्धारित कर पढाई करें, सफलता आपकी कदम चूमेगी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया.बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी. जिसमे नृत्य, गायन, नाटक सहित अन्य गतिविधियां शामिल थी. आठवीं कक्षा उतीर्ण कुल 38 छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु बच्चों को सम्मानित कर विदाई दी गयी. बच्चों ने भावुक अंदाज में शिक्षकों से कहा की आपलोग सभी द्वारा दी गई सीख,मार्गदर्शन, अनुशासन हमेशा याद रहेगा. कार्यक्रम में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र तिवारी,यूसुफ अंसारी, श्री भगवान ठाकुर, सलमान, नीतू सिंह, विन्दा कुमारी, रूनी कुमारी, शशी कुमारी सहित अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन