Buxar News: हर बड़ा बिजनेस एक छोटे से विचार से होता है शुरू : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: हर बड़ा बिजनेस एक छोटे से विचार से होता है शुरू : प्राचार्य

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के स्टार्टअप सेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के स्टार्टअप सेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता की अवधारणाओं से परिचित कराना था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चंद्रशेखर प्रभाकर, सहायक प्राध्यापक एवं फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्टअप सेल, वीर कुंवर सिंह कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, डूमराव, बक्सर उपस्थित रहे. साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विष्णु सिंह, जिला स्टार्टअप सेल समन्वयक की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के सह-प्राध्यापकों डॉ. श्याम लाल वर्मा, डॉ. अंजनी कुमार तिवारी, एवं डॉ. आर एन यादव द्वारा बुके और शॉल भेंट कर किया गया. इसके उपरांत अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “हर बड़ा बिजनेस एक छोटे से विचार से शुरू होता है, और आज का उठाया गया कदम भविष्य का एक सफल उद्यम बन सकता है.

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश राय ने इस प्रयास के लिए स्टार्टअप सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव की सराहना की और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई. इस अवसर पर यह भी घोषित किया गया कि आगामी 29 जुलाई 2025 को महाविद्यालय में बिहार इंडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बक्सर जिले के विभिन्न कॉलेजों से विद्यार्थियों को अपने स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत करने हेतु एक मंच प्रदान करना है. इस दौरान डॉ. सोनू प्रताप चौधरी, डॉ. रामदयाल कुशवाहा, डॉ. रीना कुमारी एवं श्रीमती विद्या रश्मि की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन