बक्सर: नावानगर में भारत प्लस एथेनॉल कंपनी परिसर में पौधारोपण, सीएमडी अजय कुमार सिंह ने लगाए 21 फलदार पौधे

Updated:
विज्ञापन

पौधरोपण करते सीएमडी

भारत प्लस एथेनॉल कंपनी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व सीएमडी अजय कुमार सिंह ने किया. इस कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन और शुद्ध हवा के महत्व पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Buxar Tree Plantation: भारत प्लस एथेनॉल लिमिटेड कंपनी के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भारत प्लस एथेनॉल कंपनी के सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने प्लांट परिसर में 21 फलदार पौधों का पौधारोपण किया. कार्यक्रम में नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार भी उपस्थित रहे. इस दौरान उपस्थित लोगों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हरे पेड़ों की अनिवार्यता सिद्ध है. इसके कारण दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद उसकी रक्षा करना भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पौधारोपण से हरियाली बढ़ती है और अच्छी वर्षा भी होती है.

वातावरण को शुद्ध रखने में पौधों की अहम भूमिका

नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है. इससे वातावरण शुद्ध रहता है और ऑक्सीजन की भरपूर उपलब्धता बनी रहती है. जीवन को बचाने के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पौधे जीव-जंतु और मानव जाति के लिए लाभदायक हैं. पौधारोपण करने के साथ-साथ उन्हें बचाने की भी जरूरत है.

ये लोग रहे मौजूद

पौधारोपण कार्यक्रम में नावानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू बाबा, विकल सिंह, एसआई सोनम कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
त्रिलोकी नाथ चौबे

लेखक के बारे में

By त्रिलोकी नाथ चौबे

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन