ePaper

Buxar News: माई के नये सदस्यों के बीच छाता वितरण, महिला सशक्तिकरण पर जोर

Updated at : 25 Jul 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: माई के नये सदस्यों के बीच छाता वितरण, महिला सशक्तिकरण पर जोर

महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा बक्सर और सिमरी प्रखण्ड के नए सदस्यों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा बक्सर और सिमरी प्रखण्ड के नए सदस्यों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता माई की शाहाबाद प्रमुख सुमन दुबे ने की, जबकि संचालन सिमरी प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी ने किया. अपने संबोधन में सुमन दुबे ने कहा कि माई का मूल उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना है. हम न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम भी बनाते हैं. जब एक महिला सशक्त होती है, तब पूरा समाज सशक्त होता है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में माई बिहार की हर महिला तक पहुंचेगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा. यह छाता माई के सुरक्षा का प्रतीक है. जिसमें सभी सदस्य वर्षा और धूप से सुरक्षित रह सकते है. कार्यक्रम के दौरान माई की राष्ट्रीय संयोजिका सह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रियंका शर्मा का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया. उनके संदेश में कहा गया कि महिला अधिकार इकाई (माई) पिछले कई वर्षों से बक्सर जिले में महिलाओं के हक, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व विकास के लिए सतत प्रयासरत है. संगठन का लक्ष्य है कि हर महिला आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जिए और समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करे. इस कार्यक्रम के माध्यम से माई ने न केवल अपनी नई सदस्यों का स्वागत किया, बल्कि उन्हें संगठन के उद्देश्यों और भावी योजनाओं से भी अवगत कराया. कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. कार्यक्रम में मुख्यरूप से सीमा देवी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, रीता देवी, रेनू देवी, फूलवंती देवी, विमला देवी, रीमा देवी, शुकवारिया देवी, सोना देवी, प्रभावती आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन