टेंट गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
Published by :AMLESH PRASAD
Published at :12 Nov 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खीरी गांव में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी है.
विज्ञापन
राजपुर. थाना क्षेत्र के खीरी गांव में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही झूलन लाल विगत कई वर्षों से टेंट हाउस का कारोबार करते हैं. जिनके गोदाम में सामियाना, टेंट, डेकोरेशन एवं कई अन्य कीमती सामान रखा हुआ था. बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से इनके गोदाम में आग पकड़ लिया. आसपास कोई नहीं था. जिसकी भनक किसी को नहीं लगी. अंदर ही अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की तेज लपेटे एवं धुआं को देखकर आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसकी आवाज सुनकर समाजसेवी मो वसीम , रोहित पाल, छोटू पाल, अभिमन्यु प्रजापति, गयासुद्दीन अंसारी, कामेश्वर सिंह, प्रदीप साह, गुड्डू लाल, पूर्व मुखिया कमलेश सिंह के अलावा सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास के सबमर्सिबल को चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गयी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम एवं ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक इनके गोदाम में रखा गया कुछ नकद रुपये, समियाना, जेनरेटर, बिछावन एवं कई कीमती सामान सहित लगभग 10 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. गांव के ग्रामीणों ने पीड़ित के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उचित मुहावजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




