27 कर्मियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया जवाब तलब

मतदान दल में नियुक्त कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान कुल 17 अनुपस्थित मतदान कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी.
बक्सर. विधानसभा आम निर्वाचन हेतु 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर को मतदान दल में नियुक्त कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण एवं 30 अक्तूबर को मतगणना के निमित नियुक्त कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित था. मतदान दल में नियुक्त कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान कुल 17 अनुपस्थित मतदान कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी, परंतु 04 कर्मियों के द्वारा स्पष्टीकरण अप्राप्त रहने तथा 30 अक्तूबर को मतगणना के निमित कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण के दौरान कुल 42 अनुपस्थित मतगणना कर्मियों के विरुद्ध मतगणना कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी, परंतु 23 कर्मियों के द्वारा स्पष्टीकरण अप्राप्त रहने के कारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा इन सभी का वेतन अगले आदेश तक स्थगित रखने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. साथ ही आरपी एक्ट के सुसंगत प्रावधानों के तहत विधि-सम्मत् कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




