बाइक की मांग बनी मौत की वजह, आरोपी पति जेल भेजा गया

Updated:
विज्ञापन
buxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर नवविवाहिता की जहर देकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति प्रकाश तुरहा ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया. सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Buxar News (डॉ विष्णुदत्त द्विवेदी की रिपोर्ट):
दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण जहर देकर नवविवाहिता की हत्या के मामले में नामजद पति प्रकाश तुरहा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शनिवार को सरेंडर कर दिया, जहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ससुराल पक्ष ने मोटरसाइकिल की मांग की थी

बताते चलें कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोआ गांव निवासी शांति कुमारी की शादी धूमधाम के साथ 5 मार्च 2025 को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट महादेवगंज निवासी प्रकाश तुरहा के साथ हुई थी. ससुराल पक्ष के लोग शादी में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. इस बीच 12 दिसंबर 2025 को शांति कुमारी ने अपनी मां संजू देवी को फोन कर बताया कि उसके खाने में जहर जैसा कुछ मिलाकर जबरन खिलाया जा रहा है.

6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी

शाम को जब मायके से लोग ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी है. उक्त मामले में मृतका की माता संजू देवी ने कुल 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं, अभियुक्त पति प्रकाश तुरहा ने शनिवार को सरेंडर कर दिया.

Also Read: बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.9 किलो गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन