मुख्य रास्ते पर उभरे गड्ढे में जमा रहता है गंदा पानी, आवागमन करने में ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Updated at : 24 Apr 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य रास्ते पर उभरे गड्ढे में जमा रहता है गंदा पानी, आवागमन करने में ग्रामीणों को हो रही परेशानी

प्रखंड के कसियां पंचायत स्थित करूअज गांव के मुख्य रास्ते पर उभरे गड्ढे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी, नाली के अभाव में जमा रहता है.

विज्ञापन

डुमरांव. प्रखंड के कसियां पंचायत स्थित करूअज गांव के मुख्य रास्ते पर उभरे गड्ढे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी, नाली के अभाव में जमा रहता है. जिसके चलते प्रतिदिन इस सड़क से आवागमन करने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को लेकर ग्रामीण विश्वामित्र शर्मा, बीरेंद्र सिंह मौर्य, ददन पहलवान, भरत पासवान, शेषनाथ राम, रामकुमार तिवारी ने बताया कि वर्षों से इस मुख्य रास्ते पर लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली के अभाव में यही पर जमा रहता है. जिससे कीचड़ भी फैला रहता है. लोगों ने बताया कि जलजमाव के साथ साथ यह सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी है. जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. जबकि उभरे गड्ढे में नाली का गंदा पानी जमा होने के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को मुख्य रास्ते से आवागमन करने में जलजमाव पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि अधिकतर लोग इस रास्ते से आवागमन करना छोड़ दूसरे रास्ते से निकलते हैं. लोगों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण इस सड़क से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन जलजमाव से परेशानी उठानी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से करूअज गांव से खलवाईनार तक जाने वाली यह सड़क महादलित टोले के समीप मुख्य रास्ते के बीचों-बीच नाली के अभाव में गंदा पानी आकर जमा रहता है. लेकिन किसी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी का इस सड़क पर जलजमाव को लेकर ध्यान नहीं जा रहा है, ताकि ग्रामीणों की इस जलजमाव की समस्या से निजात मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन