खेल प्रतियोगिता टीम वर्क अनुशासन और तुरंत निर्णय लेने जैसे गुण को विकसित करता : डॉ कृष्णकांत सिंह

Updated:
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता टीम वर्क अनुशासन और तुरंत निर्णय लेने जैसे गुण को विकसित करता : डॉ कृष्णकांत सिंह

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम के लिए ट्रायल कराया गया.

विज्ञापन

बक्सर. महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम के लिए ट्रायल कराया गया. महाविद्यालय परिसर में बुधवार के ट्रायल में लगभग 20 छात्राओं ने भाग लिया एवं पुरुष वर्ग में लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया. जिसमें से छात्राओं में 11 सदस्य टीम का चयन किया गया. जो महाविद्यालय की तरफ से उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिला महाविद्यालय डालमिया नगर में 18 एवं 19 नवंबर को भाग लेने के लिए जायेगी. टीम निर्धारित तिथियों को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के नेतृत्व में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन करेंगी. इस चयन समिति की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर (डॉक्टर) कृष्णकांत सिंह के द्वारा की गयी. इस समिति में क्रीड़ा सचिव डॉक्टर अवनीश कुमार पांडेय, डॉ रास बिहारी शर्मा, डॉक्टर अमृता कुमारी, डॉक्टर प्रियेश रंजन, डॉक्टर जय प्रकाश, डॉ अर्चना पांडेय, शिवम भारद्वाज समेत अन्य शामिल रहे. अध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है. इस तरह के एक्टिविटीज में सभी छात्र-छात्राओं को भाग लेते रहना चाहिए. चूंकि कबड्डी शारीरिक मानसिक शक्ति का प्रतीक है जो टीम वर्क अनुशासन और तुरंत निर्णय लेने जैसे गुण को विकसित करता है. यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग भी है, जो साहस और एकता को बढ़ावा देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन