गांव-गांव पहुंच सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदाताओं ने साधी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
गांव-गांव पहुंच सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदाताओं ने साधी चुप्पी

आगामी छह नवंबर को सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए होनेवाले चुनाव में मैदान में डटे सभी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है.

विज्ञापन

चौसा. आगामी छह नवंबर को सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए होनेवाले चुनाव में मैदान में डटे सभी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. एक ओर जहां उम्मीदवारों के प्रचार का अलग अलग रंग दिख रहा है. नेता से लेकर कार्यकर्ता तक मतदाताओं के दर पर हाजिरी लगाते दिख रहे हैं. चाहे वो महागठबंधन के प्रत्याशी हो या एनडीए के अथवा निर्दलीय सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार करते दिखाई देने लगे हैं. कोई जाति, धर्म से ऊपर उठ कर समर्थन मांग रहा तो कोई विकास से वंचित क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के नाम पर वोटरों को अपनी तरफ मोड़ने के लिए प्रयासरत है. इन दिनों नगर समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों का आना प्रारंभ हो गया. धीरे-धीरे प्रचार-प्रसार रफ्तार पकड़ने लगा है. प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचने लगे है. परंतु मतदाताओं की खामोशी सभी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ाने लगी है. उधर निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी जोरो से चल रही है. वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को छह नवंबर को वोट अवश्य देने के लिए अपील की जा रही है. चौसा व देवल अंतरराज्यीय बार्डर पर चेकपोस्ट के जरीये सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन