साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मिले 18 हजार रुपये, ऑनलाइन ठगी की राशि कराई वापस

Author Manish mishra|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
साइबर थाना बक्सर की कार्रवाई, पीड़िता के खाते में वापस कराए 18 हजार रुपये

राशि लौटाती पुलिस टीम

Buxar News : बक्सर साइबर थाने ने ऑनलाइन ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़िता के खाते से निकाले गए 18 हजार रुपये वापस दिलाए हैं. समय पर शिकायत और तकनीकी जांच से यह संभव हुआ.

विज्ञापन

Buxar News : साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में साइबर थाना बक्सर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से निकाले गए 18 हजार रुपये वापस कराए हैं. समय पर दर्ज शिकायत और तकनीकी कार्रवाई के कारण पीड़िता को उसकी पूरी राशि वापस मिल गई.

शिकायत मिलते ही शुरू की गई तकनीकी जांच

पीड़िता ने साइबर थाना बक्सर में लिखित आवेदन देकर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की और एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से संबंधित राशि को होल्ड कराया.

खाते में वापस कराई गई पूरी राशि

आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठगी की पूरी 18 हजार रुपये की राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई. राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया.

साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील

साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचने के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें. साथ ही सभी महत्वपूर्ण खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अवश्य सक्रिय रखें. किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी निजी अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें.

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. समय पर शिकायत मिलने पर ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



विज्ञापन
Manish Mishra

लेखक के बारे में

By Manish Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन