ePaper

निर्धारित समय के भीतर सुगम और सुव्यवस्थित हो चौसा की छठ घाटें : इओ

Updated at : 23 Oct 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित समय के भीतर सुगम और सुव्यवस्थित हो चौसा की छठ घाटें : इओ

चौसा बाजार घाट, मल्लाह टोली घाट, पांडे घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

चौसा. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को चौसा नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी, थानाध्यक्ष शंभु भगत और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार यादव के द्वारा किया गया. चौसा बाजार घाट, मल्लाह टोली घाट, पांडे घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मिट्टी समतलीकरण, पेयजल आपूर्ति तथा जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने संबंधित कर्मियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि चौसा नगर पंचायत छठ महापर्व के सफल आयोजन के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता कर्मियों की तैनाती एवं चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है. नगर पंचायत प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि श्रद्धालु और व्रती पूर्ण श्रद्धा एवं सहज वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें. थानाध्यक्ष शंभु भगत ने कहा कि छठ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जायेगी. घाटों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है तथा यातायात को नियंत्रित रखने के लिए विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन