Buxar election : सभी बूथों पर तैनात रहेंगे सीएपीएफ के जवान

Buxar election : चार लेयर में तैनात रहेंगे दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सील रहेगी जिले की सीमा
Buxar election : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में होने वाले जिले की सभी चार सीटों के लिए मंगलवार की शाम प्रचार का शोर थम गया. इससे पहले उम्मीदवारों ने धुआंधार तरीके से जन संपर्क, प्रदर्शन एवं रोड शो के माध्यम से अपने ताकत का एहसास कराया. इस क्रम में अंतिम ताकत झोंकते हुए मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ा. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह ने दी. जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव व राजपुर (एससी) में 6 नवंबर को मतदान कराये जायेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1567 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. सभी बूथों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं. चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ की कुल 52 कंपनियां पहुंची हैं. मतदान के दिन गैर प्रदेशों से लगी सीमा को सील कर दिया जायेगा तथा गंगा में बोट से भ्रमण कर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
सभी बूथों पर रहेगी वेबकास्टिंग की व्यवस्थाडीएम ने बताया कि इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जहां से मतदान की हर-एक गतिविधियों की मॉनिटरिंग जिला कंट्रोल रूम से की जायेगी. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को मोबाइल डिवाइस रखने की सुविधा बहाल की गई है, ताकि मतदान के लिए बूथ के अंदर जाने से पहले वे अपना मोबाइल सुरक्षित रख सकें. इसी तरह दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गयीहै एवं रैंप बनाये गये हैं.आदर्श आचार संहिता के तहत की गयी कार्रवाई
डीएम ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत जिले में काफी गहनता से निगरानी की गयी, जिसमें 28.44 लाख नगद जब्त किया गया है. इसमें ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से 6.01 लाख, बक्सर से 5.62 लाख, डुमरांव से 9.99 एवं राजपुर 6.82 रुपये शामिल हैं. इसी तरह 137.52 लाख रुपये मूल्य की कुल 18807.57 लीटर शराब जब्त की गयी है.सभी क्षेत्रों में बनाये गये हैं चार-चार महिला मतदान केंद्र
जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल चार-चार महिला मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां सभी महिला मतदान कर्मी तैनात रहेंगी. इसके अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी यानी दिव्यांग मैनेज्ड पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं. इन पोलिंग बूथों पीडब्ल्यूडी कैटगरी के कर्मी मतदान करायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




