Buxar News: नगरपालिका उपचुनाव के प्रचार का शोर थमा, उम्मीदवारों ने झोंकी अपनी ताकत

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 26 Jun 2025 8:53 PM

विज्ञापन

नगर पालिका उप चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार को थम गया. मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने अंतिम ताकत झोंक दी.

विज्ञापन

बक्सर

. नगर पालिका उप चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार को थम गया. मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने अंतिम ताकत झोंक दी. इसी के साथ मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. बक्सर नगर परिषद के दो पदों के लिए मतदान 28 जून को कराया जाएगा.

जबकि मतगणना 30 जून को होगी. मतदान की प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बक्सर नगर परिषद के खाली पड़े उप मुख्य पार्षद व वार्ड संख्या-20 के वार्ड पार्षद के एक-एक पद के चुनाव हेतु 28 मई को सूचना का प्रकाशन किया गया था. उप मुख्य पार्षद पद के लिए छह व वार्ड पार्षद पद हेतु तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं. दोनों पदों के मतदान हेतु ई-वोटिंग एप पर मतदाताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जून से 23 जून तक चली थी. शांति के साथ स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. बूथों के लिए मतदान कर्मियों की रवानगनी 27 जून को होगी. रात में मतदाताओं से संपर्क करते रहे प्रत्याशी : चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद उम्मीदवार एवं उनके समर्थक अब रात को मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं. उनके घर जाकर अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने एवं उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया जा रहा है. मतदाताओं को पक्ष में करने हेतु कई तरह के तिकड़म भीड़ाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सके. अंतिम दिन जुलूस निकाल दिखाये दमखम : चुनाव प्रचार थमने से पहले उम्मीदवारों द्वारा जुलूस भी निकाले गए. जिसके माध्यम से अपने समर्थन का दमखम दिखाए गए. उप मुख्य पार्षद के कई उम्मीदवारों ने शहर में जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन किया, ताकि मतदाताओं को अपने समर्थन की ताकत दिखाकर खुद के पक्ष में गोलबंद किया जा सके.नोडल पदाधिकारियों को किया गया अलर्ट : नगरपालिका उप निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. जिसमें मतदान व मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई.जिसमें बूथों पर सुरक्षा, मतदान कर्मियों की तैनाती, ई-वोटिंग की तैयारी से संबंधित चर्चा की गई.ई-वोटिंग को लेकर संबंधित कर्मियों को सतर्कता के साथ दायित्व निभाने की नसीहत के साथ मॉनिटरिंग की जवाबदेही निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार को सौंपी गई. सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पी०सी०सी०पी० से समन्वय स्थापित कर आयोग से प्राप्त निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया. मतदान एवं मतगणना के दौरान सभी कोषांगों को आवश्यक सामग्रियों की ससमय आपूर्ति करने की जिम्मेवारी पंचायती राज पदाधिकारी को दी गई. वही मतदान तिथि को मतदान कर्मियों को उनके प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय पहुंचने की रिपोर्टिंग करने करने के निर्देश जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन