Buxer Crime News: ब्रह्मपुर में बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन

Buxer Crime News: बक्सर के ब्रह्मपुर नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल गेट के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में टक्कर मार दी.

बक्सर के ब्रह्मपुर नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल गेट के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Buxer Crime News: (ब्रह्मपुर से संतोष कांत की रिपोर्ट) बक्सर के ब्रह्मपुर नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल गेट के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में टक्कर मार दी. हादसे में बिजली पोल और तार टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. हालांकि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. बिजली विभाग मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है.

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टूटा 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल गेट के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बालू लदा एक अनियंत्रित ट्रक 11 हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे पोल और बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए.

घटना के वक्त मौके पर नहीं था कोई, टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही नहीं थी. ऐसे में किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिजली आपूर्ति बाधित, मरम्मत कार्य में जुटा विभाग

दुर्घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल व तारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग ने जल्द बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है.

ALSO READ: Buxer News मौसम सुहाना, सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा जारी, मंदिरों में आरती और शहर में आज के बड़े कार्यक्रम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन