बक्सर में अज्ञात वाहन ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर मौत, पहचान में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर मौजूद
बक्सर के बाजार समिति रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव की पहचान करने और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
बक्सर नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड पर मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. उसने लाल रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी. आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.
सीसीटीवी फुटेज से फरार वाहन की तलाश
प्राथमिक जांच में आशंका है कि युवक किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की पहचान में जुटी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










