बक्सर के चौगाईं में सड़क का विशाल गड्ढा बना हादसों की वजह, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

चौगाई-बगेन सड़क स्थित मर्सिया गांव के समीप उभरा गड्ढा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव के चौगाई पथ पर एक साल से बने बड़े गड्ढे से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

डुमरांव. अनुमंडल क्षेत्र के चौगाईं प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसर्हिया के समीप बगेन-चौगाईं पथ पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है. लगातार भारी वाहनों के आवागमन से गड्ढा और गहरा हो गया है, जिससे सड़क पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है.

विज्ञापन

भारी वाहन फंसने से कई बार बाधित हुआ यातायात

ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में कई बार भारी वाहन इस गड्ढे में फंस चुके हैं, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

ग्रामीणों ने डीएम को भेजा ऑनलाइन शिकायत पत्र

समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऑनलाइन माध्यम से जिला पदाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि इस समस्या की जानकारी पहले भी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

एक वर्ष से नहीं हुई मरम्मत, हादसे की बनी रहती है आशंका

समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मसर्हिया गांव के समीप करीब एक वर्ष से सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है. इस रास्ते से गुजरने वाले छोटे और बड़े वाहनों को झटके लगते हैं, जिससे कई बार वाहनों के पार्ट्स भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की उठाई मांग

शिकायत पत्र पर सुधीर कुमार सिंह के अलावा विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, सजीव कुमार, कामता सिंह, रवि कुमार, टुनटुन सिंह, अंकित कुमार और अरविंद कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. सभी ने प्रशासन से बगेन-चौगाईं पथ की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन