buxar news : भोजपुर और बक्सर जिले को मिली 245.96 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाएं

Updated:
विज्ञापन
buxar news : भोजपुर और बक्सर जिले को मिली 245.96 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाएं

buxar news : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर और बक्सर जिलों में ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया

विज्ञापन

बक्सर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर और बक्सर जिलों में ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इन योजनाओं से दोनों जिलों की विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. भोजपुर जिले में वितरण क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत 1.3 करोड़ रुपये की लागत से 01 नयी 33 केवी लाइन, 0.21 करोड़ रुपये की लागत से 03 नयी 33 केवी लाइनों की रिकंडक्टिरिंग, दो करोड़ रुपये की लागत से 01 नयी 33 केवी लाइन तथा 10.21 करोड़ रुपये की लागत से 07 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफॉर्मर क्षमता विस्तार का कार्य शामिल है. इसके साथ ही ट्रांसमिशन क्षेत्र में 65.30 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी पीरो-डुमरांव (नया) डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन तथा 10.40 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी पीरो-विक्रमगंज सेकेंड सर्किट ट्रांसमिशन लाइन एवं बिक्रमगंज ग्रिड उपकेंद्र में एक लाइन बे का निर्माण कार्य भी शामिल है. इस प्रकार भोजपुर जिले में कुल लगभग 89.22 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया. बक्सर जिले में वितरण क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत 15.96 करोड़ रुपये की लागत से 6 नयी 33 केवी लाइनों का निर्माण तथा 7.60 करोड़ रुपये की लागत से छह विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफॉर्मर क्षमता विस्तार का कार्य किया गया है. वहीं, ट्रांसमिशन क्षेत्र में 8.50 करोड़ रुपये की लागत से ग्रिड उपकेंद्र डुमरांव में 80 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि तथा 124.68 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी बक्सर थर्मल पावर प्लांट-डुमरांव (नया) डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य शामिल है. इस प्रकार बक्सर जिले में कुल लगभग 156.74 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया. दोनों जिलों में मिलाकर कुल लगभग 245.96 करोड़ रुपये की विद्युत योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन