ब्रह्मपुर हत्याकांड में आरोपी मनु कानू दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

सांकेतिक तस्वीर
Buxar News: जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 8 सुनील कुमार सिंह की अदालत ने ब्रह्मपुर थाना कांड में आरोपी मनु कानू को दोषी करार दिया है. मामला 2024 का है, जिसमें रवि रंजन पाठक घर से पैसे लेने निकले थे और बाद में उनका शव बरामद हुआ था. अदालत ने सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रखा है, जिसे बाद में सुनाया जाएगा.
Buxar News(डॉ विष्णुदत्त द्विवेदी): जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 8 सुनील कुमार सिंह की अदालत ने ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 18/2024 में कृष्णा ब्रह्म का रहने वाला मनु कानू को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित है. जिसे बाद में सुनाया जाएगा.
मृतक के बड़े भाई ने दर्ज कराई थी एफआईआर
इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक ददन कुमार सिंह ने बताया कि बरहमपुर थाना के गायघाट के रहने वाले रवि रंजन पाठक 13 जनवरी 2024 को घर से यह कह कर निकले थे कि कृष्णा ब्रह्म के मोनू कानू के पास बकाया पैसा लाने जा रहा हूं. लेकिन जब रात में घर नहीं लौटे तो परिजन खोजने लगे, दूसरे दिन उनकी मोटरसाइकिल बरामद की गई. जबकि रवि रंजन पाठक का शव मोनू कानू के घर के बगल में बरामद किया गया. उक्त मामले की प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई भृगुनाथ पाठक ने दर्ज कराई थी.
भीषण गर्मी को लेकर जिले के सभी अस्पताल अलर्ट, हीट वेव मरीजों के लिए बेड आरक्षित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










