केसठ में सरकार के खिलाफ राजद का धरना, नौ सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
Published by : Vikas Jha Updated At : 09 Jun 2026 9:52 PM
बक्सर में आरजेडी का प्रदर्शन
Buxar News: बक्सर के केसठ प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान मुख्य अतिथि पप्पू यादव ने बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला.
Buxar News (गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट): राज्यव्यापी आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को एक दिवसीय विशाल धरना दिया. इस राजनीतिक धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू यादव ने की. जबकि मंच का सफल संचालन रमेश रजक ने किया.
मुख्य अतिथि हुए शामिल
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव मुख्य रूप से शामिल रहे. उन्होंने देश और राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. राजद कार्यकर्ताओं की इस मांग में प्रमुख रूप से बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की बात कही गई.
नौ सूत्री मांग शामिल
इसके साथ ही केसठ प्रखंड मुख्यालय के स्थानांतरण पर अविलंब रोक लगाने और स्थानीय स्तर पर फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत कुल नौ सूत्री मांग शामिल थे. वरिष्ठ नेता पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं रख सकती, वह पूरी तरह निकम्मी सरकार है.
प्रखंड स्थानांतरण पर आपत्ति
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं. वही उन्होंने केसठ प्रखंड मुख्यालय के स्थानांतरण पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गरीबों की सुविधा को नजर अंदाज कर प्रखंड मुख्यालय को हटाया गया तो जनता बड़ा आंदोलन करेगी.
बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
मुख्यालय हटाने पर क्षेत्र की आम जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगों का एक लिखित ज्ञापन स्थानीय बीडीओ (BDO) को सौंपा. मौके पर कमला देवी, चंपा देवी, बीरेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, बीरा यादव, रजनीश सिंह, जयराम कुमार, हीरालाल, रियाज खां, फीरोज अंसारी, आजाद अहमद, गया सिंह, शांति देवी, कन्हैया ठाकुर, मनीष यादव, कुसुम देवी, सरस्वती देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
Also Read: बक्सर में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










