बक्सर में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

Buxar News: बक्सर जिले में कला एवं संस्कृति के संरक्षण और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है. इस केंद्र में बच्चों और युवाओं को शास्त्रीय गायन, नृत्य और वाद्ययंत्रों का पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विज्ञापन

Buxar News (प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट): बक्सर जिले के बच्चों और युवाओं के लिए कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है. बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिले में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है, जहां शास्त्रीय गायन, कथक, भरतनाट्यम, हारमोनियम तथा तबला-ढोलक जैसी कला विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है.

विभिन्न विधाओं में मिलेगा प्रशिक्षण

यह नया आम्रपाली कला प्रशिक्षण केन्द्र बक्सर शहर में बाजार समिति कृषि भवन के निकट, प्रेम आर्केड बिल्डिंग में अवस्थित है. इस प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य रूप से शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य (कथक एवं भरतनाट्यम) तथा विभिन्न वाद्ययंत्रों (हारमोनियम, तबला और ढोलक) की उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी. इसके लिए विभाग द्वारा अनुभवी प्रशिक्षकों को नियुक्त किया गया है. इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य जिले की उभरती हुई कला प्रतिभाओं को एक उचित मंच प्रदान करना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना है.

पहले आओ पहले पाओ आधार

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में छात्र-छात्राओं का नामांकन ’’पहले आओ, पहले पाओ’’ के पारदर्शी आधार पर किया जा रहा है. विभाग द्वारा प्रत्येक कला विधा में सीखने वाले अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का ही चयन किया जाएगा. कला प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष निर्धारित की गई है. नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी जन्म तिथि प्रमाण-पत्र अथवा पहचान पत्र की प्रति तथा तीन पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा.

मासिक शुल्क नहीं लगेगा

राहत की बात यह है कि यह कला प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा तथा इसके लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का मासिक शुल्क नहीं लिया जाएगा. नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में जा सकते हैं. इसके अलावा विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7970629396 पर भी सीधे संपर्क किया जा सकता है. यह प्रशिक्षण केंद्र सप्ताह में मंगलवार से रविवार तक नियमित रूप से संचालित होगा.

दो सत्रों में होगा आयोजन

प्रशिक्षण केंद्र में आने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा. हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण सामग्री एवं परिधान छात्र और छात्राओं को स्वयं के खर्च पर लाने होंगे. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने जिले के कला प्रेमियों और बच्चों से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है.

Also Read: बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन