buxar news : रामरेखा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 07 Mar 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : रामरेखा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए उमड़े श्रद्धालु

buxar news : रामरेखाघाट रोड में आने-जाने वाले लोगों की पूरे दिन लगी रही भीड़

विज्ञापन

बक्सर. नगर के रामरेखा घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार को लेकर काफी भीड़ पूरे दिन लगी रही. पूरे दिन आने जाने का क्रम लोगों का जारी रहा. जिसके कारण रामरेखाघाट रोड पर भी भीड़ कायम रही. धार्मिक एवं पौराणिक महता को लेकर रामरेखा घाट पर ही मुंडन संस्कार को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे. सुबह से लेकर दोपहर तक आने जाने वाले लोगों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा. दोपहर के बाद आने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी. वहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार मुंडन संस्कार को लेकर सबसे ज्यादा गोलों की भीड़ रामरेखाघाट पर ही लगी रही. वहीं मुंडन का शुभ मुहुर्त अंतिम समय में होने के कारण सुबह से ही अप्रत्याशित भीड़ जुट गयी. इस दौरान न केवल जिले से बल्कि अन्य जिलों के साथ ही समीप के उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. वहीं रामरेखा घाट पर पूरे दिन मुंडन संस्कार एवं मनौती को लेकर लोग आते जाते रहे. जिसके कारण नगर के रामरेखाघाट रोड व रामरेखाघाट पर अव्यवस्था पूरे दिन कायम रही. वीर कुंवर सिंह चौक से रामरेखा घाट की ओर जाने वाली सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी थी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो, जिसमें ट्रैफिक में लगे पुलिस के जवान वीर कुंवर सिंह चौक से ही गाड़ियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. नगर के किला मैदान में भी वाहनों को पार्क कर दिया गया था, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन