बाढ़ और सुखाड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, राहत-बचाव व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते प्रभारी सचिव

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते प्रभारी सचिव

Buxar News: बक्सर में बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिले के प्रभारी सचिव अजय यादव ने समीक्षा बैठक में नाव सत्यापन, राहत दलों की सूची, नालों की सफाई और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन


Buxar News (प्रशांत कुमार राय): बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवं बक्सर के प्रभारी सचिव अजय यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

पिछले पांच वर्षों की समीक्षा की गई

बैठक में पिछले पांच वर्षों के वर्षापात की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में वर्षा का विचलन माइनस 1.74 प्रतिशत रहा था. इस पर प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग बाढ़ और सुखाड़ दोनों परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें.

उन्होंने जिले के सभी घाटों पर उपलब्ध नावों का पूर्व सत्यापन कराने का निर्देश दिया ताकि नावों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने पाए. संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर इसकी निगरानी करने को कहा गया.

टीम की सूची अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में प्रशिक्षित गोताखोरों, खोज एवं बचाव दल, राहत दल तथा पशुओं के बचाव के लिए गठित मेडिकल टीम की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार कर सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही इन सूचनाओं को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने को कहा गया, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.

लाइफ जैकेट का सत्यापन कराने का निर्देश

प्रभारी सचिव ने संचार योजना सभी अधिकारियों तक पहुंचाने तथा जिले में उपलब्ध महाजाल और लाइफ जैकेट का सत्यापन कराने का निर्देश दिया. वहीं नैनीजोर बांध पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराए जा रहे कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया.

पशुपालन विभाग द्वारा गठित मोबाइल टीम के हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी विभागों को आईईसी सामग्री के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग को 15 जून से पहले सभी वेंट (जल निकासी संरचनाओं) की समुचित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

सफाई की जांच के लिए टीम गठित करने का निर्देश

नगर परिषद द्वारा कराई गई नालों की सफाई की जांच के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया गया. वहीं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सभी स्वचालित पशु नादों को शीघ्र चालू कराने को कहा गया.

बैठक में हीट वेव, अगलगी एवं वज्रपात से मृत्यु होने की स्थिति में पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन को रात में चिकित्सकों की उपलब्धता तथा सभी आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया.

अंत में प्रभारी सचिव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप तैयारी पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम न्यूनतम हो तथा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें.

Also Read: बक्सर के कैंब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एक साथ 6 छात्रों का IIT के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन