केसठ सहयोग शिविर में 78 लोगों ने दिए आवेदन, राजस्व विभाग से जुड़े मामले रहे सबसे ज्यादा

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
बक्सर में सहयोग शिविर

बक्सर में सहयोग शिविर

Buxar News: केसठ पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने राजस्व, राशन कार्ड और अन्य समस्याओं से जुड़े कुल 78 आवेदन दिए. अधिकारियों ने मौके पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया और लाभुकों के बीच कार्ड भी वितरित किए.

विज्ञापन

Buxar News (गिरीश कुमार द्विवेदी): बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड के पंचायत सरकार केसठ के परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सौरभ ने किया. इस दौरान प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल होकर लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन कराने का प्रयास किया गया, ताकि लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया गया.

राजस्व विभाग के काउंटर पर जुटी सबसे अधिक भीड़

शिविर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से लोगों ने कुल 78 आवेदन दिए, जिसमें सबसे अधिक आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए. इसके लिए विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां अपनी समस्याओं को लेकर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. वहीं शिविर के दौरान प्रखंड कार्यालय का भवन निर्माण केसठ में ही चयनित जमीन पर किसानों को मुआवजा देकर बनाने का मुद्दा भी पूरी तरह छाया रहा, जिस पर स्थानीय लोगों ने अपनी बातें रखीं.

राशन और जॉब कार्ड का हुआ वितरण

शिविर में राशन कार्ड के 11 और जॉब कार्ड के चार लाभुकों को वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार वत्स एवं मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने संयुक्त रूप से कार्ड प्रदान किया. इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाजसेवी पप्पू यादव, बीडीसी भाई असलम, उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, डॉ. विनय कुमार, अंचल अधिकारी (सीओ) अभिषेक गर्ग, बीएओ शिवम वर्मा, बीईओ राजेश राम समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read: कोटा-पटना एक्सप्रेस से सात शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन