बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर बड़ा एक्शन: कंटेनर से 31.53 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
जब्त शराब | Prabhat Khabar Network

जब्त शराब | Prabhat Khabar Network

उत्पाद विभाग ने बक्सर में शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. वीर कुंवर सिंह गंगा पुल चेकपोस्ट के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे एक कंटेनर से 31.53 लाख रुपये से अधिक की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है. चालक चकमा देकर फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

Buxar News: उत्पाद विभाग की टीम ने बक्सर में शराब तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. उत्तर प्रदेश की सीमा से वीर कुंवर सिंह गंगा पुल चेकपोस्ट के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे एक विशाल कंटेनर से 31 लाख 53 हजार से अधिक मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है.

'पोटाश फॉस्फेट' के डिब्बों के पीछे छिपा रखी थी 2628 लीटर शराब

उत्पाद विभाग द्वारा लावारिस हालत में जब्त कंटेनर की जब गहराई से तलाशी ली गई, तो तस्करों की अनोखी तरकीब का पर्दाफाश हुआ. वाहन में सामने 'पोटाश फॉस्फेट' के हरे रंग के डिब्बे लदे हुए थे.

इन्हीं डिब्बों के पीछे बेहद शातिराना अंदाज में छिपाकर रखी गई 'रॉयल ग्रीन' ब्रांड की हरियाणा निर्मित अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि कंटेनर से कुल 297 कार्टन (2,628 लीटर) शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹31,53,600 आंकी गई है.

चेकपोस्ट से आगे गाड़ी खड़ी कर चकमा देकर भागा चालक

जांच के दौरान वाहन के दस्तावेजों पर संदेह होने पर जब अधिकारियों ने गाड़ी रोकने का निर्देश दिया, तो चालक ने चालाकी दिखाई. उसने चेकपोस्ट से करीब 50 मीटर आगे पुल पर ले जाकर गाड़ी खड़ी कर दी और चकमा देकर अंधेरे व मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

चेकपोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में हुई इस सफल कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग ने बिना नंबर/फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन मालिक और फरार चालक का सुराग लगाना शुरू कर दिया है, ताकि दोनों के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत कठोर कानूनी शिकंजा कसा जा सके.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन