बक्सर में नदी में डूबने से 59 वर्षीय महिला की मौत, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Death

नदी में डूबने से 59 वर्षीय महिला की मौत

Buxar Drowning Women Death Case : बक्सर में नदी में डूबने से 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला का शव नदी में मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों को लेकर ग्रामीणों में चर्चा और परिवार में मातम पसरा है.

विज्ञापन

बक्सर के डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट
Buxar Drowning Women Death Case : बक्सर में नदी में डूबने से 59 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान गोविंद मुशहर की पत्नी कुंती देवी उर्फ तिजवा के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों के अनुसार कुंती देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और शुक्रवार शाम घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान अरैला-बंझू डेरा के सिवाना स्थित कांव नदी में उनका शव दिखाई पड़ा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

Buxar News : पैर फिसलने से हादसे की आशंका

ग्रामीणों का अनुमान है कि महिला नदी किनारे गई होंगी और इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

Women Death : मौके पर पहुंची पुलिस, हर एंगल से जांच

घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है.

Also Read : बक्सर: DRM से मिले कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष, इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने को लेकर की मांग ; सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन