बक्सर के राजपुर में बंद गुमटी से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बरामद देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस
Buxar Crime News : बक्सर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तियरा मनोहरपुर मोड़ के पास एक बंद गुमटी से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
राजपुर से पंकज कमल की रिपोर्ट
Buxar Crime News : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने तियरा मनोहरपुर मोड़ के पास स्थित एक बंद गुमटी से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. यह घटना रविवार की रात करीब 10:28 बजे की बताई जा रही है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मनोहरपुर जाने वाले मोड़ के पास एक संदिग्ध जगह पर हथियार छिपाकर रखा गया है.
तलाशी में मिला कट्टा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल उस जगह की घेराबंदी कर दी और सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान वहां स्थित एक पुरानी और बंद गुमटी से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए.
Also Read : पूर्व मुखिया की बेटी सिब्बा कौसर ने बिना कोचिंग की पाई सफलता, बनी रेवेन्यू ऑफिसर
बहुआरा गांव के व्यक्ति की है गुमटी
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिस गुमटी से हथियार बरामद हुआ है, वह बहुआरा गांव के किसी व्यक्ति की है. यह गुमटी काफी समय से बंद पड़ी थी और इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा था. आशंका जताई जा रही है कि अपराधी इसका फायदा उठाकर इसे हथियार छिपाने की जगह के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे.
जांच में जुटी पुलिस
इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व खुद थानाध्यक्ष निवास कुमार कर रहे थे. पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मोहम्मद वकार गौसी, एसआई सुभाष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह हथियार किस वारदात को अंजाम देने के लिए यहां छुपाया गया था और इसके पीछे किस आपराधिक गिरोह का हाथ है.
Also Read : बक्सर की बेटी सुंदरी कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के घर पर की तैयारी, बनी स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










