बक्सर में बिजली व्यवस्था फेल: रात 1 बजे पावर हाउस पर हंगामा, सिर्फ दो मिस्त्री के भरोसे पूरा सिस्टम

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्विर

Buxar Bijli Vibhag : बक्सर में बिजली व्यवस्था की पोल उस वक्त खुली जब रात 1 बजे उपभोक्ता पावर हाउस पहुंच गए. तार जलने और बार-बार फॉल्ट से परेशान लोगों ने जमकर हंगामा किया. पूरे सिस्टम को संभालने के लिए मौके पर सिर्फ दो मिस्त्री मौजूद थे. कर्मचारियों की कमी और घटिया उपकरणों को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है.

विज्ञापन

बक्सर से मृत्युंजय सिंह
Buxar Bijli Vibhag : बक्सर शहर की बिजली व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई जब रविवार देर रात एक बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर औद्योगिक पावर हाउस पहुंच गए. तार जलने, फ्यूज उड़ने और बार-बार फॉल्ट की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला. हालात ऐसे थे कि पूरे सिस्टम को संभालने के लिए मौके पर सिर्फ दो मिस्त्री ही मौजूद थे.

लोगों के मुताबिक, रात करीब एक बजे शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार बिजली खराबी की शिकायतें आ रही थीं. लेकिन इन समस्याओं के समाधान के लिए केवल दो मिस्त्री-बबलू और गुलाब-ड्यूटी पर तैनात थे. कर्मचारियों की भारी कमी के कारण कई उपभोक्ताओं को खुद अपनी गाड़ियों से मिस्त्रियों को लेकर फॉल्ट ठीक कराने जाना पड़ा, जिससे पावर हाउस परिसर में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया. स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब कुछ नाराज उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित क्षेत्रों की बिजली बहाल नहीं होने देंगे.

राजस्व वसूली पर जोर, सुविधा पर नहीं

स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि एक तरफ कंपनी बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी और एफआईआर करने में सक्रिय रहती है, वहीं दूसरी तरफ आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त कर्मचारी तक उपलब्ध नहीं हैं. लोगों का आरोप है कि कंपनी का फोकस सेवा से ज्यादा सिर्फ राजस्व वसूली पर है.

घटिया उपकरण भी बन रहे समस्या की वजह

उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे तार, जंपर और ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता बेहद खराब है. भीषण गर्मी और बढ़े हुए लोड को ये उपकरण सहन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते बार-बार फॉल्ट हो रहा है और सप्लाई बाधित हो रही है.

उपभोक्ताओं ने रखीं ये मांगें

आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि रात्रि ड्यूटी में पर्याप्त संख्या में मिस्त्री और इंजीनियर तैनात किए जाएं. हर फीडर के लिए अलग मरम्मत टीम बनाई जाए, उच्च गुणवत्ता के उपकरण लगाए जाएं और शनिवार रात की स्थिति की समीक्षा के लिए पावर हाउस के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा और बिजली व्यवस्था पर भरोसा पूरी तरह खत्म हो सकता है.

Also Read : बक्सर PHC में नवजात की मौत पर बवाल: अस्पताल की लापरवाही पर भड़के परिजन, घंटों किया हंगामा

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन