बक्सर की बेटी अनुष्का भारद्वाज ने NEET-UG में लहराया परचम, 4465वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन
अनुष्का भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

अनुष्का भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

बक्सर की अनुष्का भारद्वाज ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है, ऑल इंडिया स्तर पर 4465वीं रैंक हासिल की है. सीकर में रहकर की गई उनकी दो साल की कठिन मेहनत और अनुशासन ने उन्हें डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में मदद की है.

विज्ञापन

Buxar NEET UG 2026 Result : बक्सर शहर के पीपी रोड स्थित रामबाग निवासी अनुष्का भारद्वाज ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 4465वीं रैंक प्राप्त की है. इस कठिन राष्ट्रीय परीक्षा में अनुष्का ने 720 में से 623 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

सीकर में रहकर की कठिन तैयारी

अनुष्का के पिता समीर पांडेय जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं और मूल रूप से राजपुर प्रखंड के मानिकपुर गांव के निवासी हैं. अनुष्का की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने वर्ष 2021 में दसवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण की.

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए अनुष्का राजस्थान के सीकर गईं, जो मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. वहां उन्होंने दो वर्षों तक कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सामने है.

Buxar News : मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता

सीकर की प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अनुष्का ने खुद को पूरी तरह पढ़ाई में समर्पित कर दिया. नियमित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है.

छात्रों के लिए बनीं प्रेरणा

अनुष्का की इस उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश मिश्र सहित कई लोगों ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि अनुष्का बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति केंद्रित रही हैं.

उनकी इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि पूरे जिले को गर्व हुआ है. बक्सर की इस होनहार बेटी ने साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपनों को पूरा किया जा सकता है.

विभिन्न सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन