बक्सर: ब्रह्मपुर डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा बैठक, योजनाओं के विस्तार और बेहतर सेवा पर दिया गया जोर

Author Santosh Kant|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
ब्रह्मपुर डाकघर में बक्सर डाक मंडल की समीक्षा बैठक: बेहतर सेवा और व्यवसाय विस्तार पर जोर

ब्रह्मपुर डाकघर में बक्सर डाक मंडल ने अपनी कार्य निष्पादन और व्यावसायिक उपलब्धियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की योजनाओं को प्रभावी बनाना, व्यवसाय का विस्तार करना और आम लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना था. अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं को मजबूत करने और हर कर्मी को विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Brahampur Post Office Review Meeting Buxar Postal Division : ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित ब्रह्मपुर डाकघर में बक्सर डाक मंडल की कार्य निष्पादन और व्यावसायिक उपलब्धियों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीण डाक सेवक, उप मंडलीय प्रधान और विभागीय कर्मियों ने हिस्सा लिया. बैठक का उद्देश्य डाक विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना, व्यवसाय विस्तार और आम लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना था.

Buxar News : डाक विभाग अब सिर्फ पत्र पहुंचाने तक सीमित नहीं बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक (एफ.एस.) शंभू कुमार ने की. उन्होंने विभागीय योजनाओं और वित्तीय सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डाक विभाग की भूमिका काफी बदल गई है. अब यह केवल पत्र वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, बीमा, बचत योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के जरिए आम लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है.

कर्मियों को लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश सहायक निदेशक ने सभी डाक कर्मियों से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और ग्राहकों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक विभाग की पहुंच को और मजबूत करने की जरूरत है.

हर कर्मी बने विभाग का ब्रांड एंबेसडर निरीक्षक डाक (व्यवसाय विकास) राजीव कुमार ने कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनकर आधुनिक सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी चाहिए. वहीं सुश्री कुमारी सरिता ने सेवा की गुणवत्ता सुधारने और ग्राहकों के बीच विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया.

क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा बैठक के दौरान डाक सेवाओं के संचालन में आने वाली क्षेत्रीय चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने कहा कि बेहतर समन्वय और सक्रिय प्रयासों से विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है.

बेहतर सेवा देने का लिया संकल्प बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और ग्रामीण डाक सेवकों ने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Santosh Kant

लेखक के बारे में

By Santosh Kant

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन