Bihar Crime News : बक्सर में चली गोली, पुलिस ने हथियार के साथ 6 अपराधियों को पकड़ा

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News : बक्सर के राजपुर में शुक्रवार को आपसी विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आयी है। पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. दो पक्षों के बीच फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में लग गई.

पुलिस ने बरामद किए जिंदा कारतूस
राजपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग होने की सूचना पुलिस को मिली। इस घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने इनके पास से तीन रायफल, एक बंदूक़, देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया है। राजपुर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
युवक को तीन गोली लगी थी
बक्सर जिले के बहुआरा गांव में नाली के विवाद को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। इसमें एक पक्ष के लोगों ने अंधाधुन फायरिंग की और दूसरे पक्ष के शिवम् कुमार को गोली लग गई, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई है। परिजन बक्सर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर के लिए वाराणसी लेकर चले गए। इस घटना के तक़रीबन एक घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए