बिहार में छत से लटका मिला डांसर का शव, नाच पार्टी संचालक समेत साथी नर्तकियां फरार

Updated:
विज्ञापन
buxar crime news| Body of a dancer found hanging from the ceiling in Bihar, dance party operator and fellow dancers absconding

मौके पर ग्रामीणों की भीड़

Bihar Crime: बक्सर के चकौड़ा गांव में एक नृत्यांगना की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है. उसका शव एक मकान की छत से लटकता मिला, जहां वह नाच पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी. पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के बक्सर जिले के वासुदेवा ओपी क्षेत्र के चकौड़ा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला डांसर का शव मकान की छत से बाहर लटकता हुआ मिला. यह मकान गांव के नंद जी यादव का ब��ाया जा रहा है, जिसे नाच पार्टी के सदस्य किराए पर लेकर रहते थे. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. वासुदेवा ओपी की टीम के साथ डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या अन्य निजी दस्तावेज नहीं मिले हैं. फिलहाल फिंगरप्रिंट के जरिए महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ऑर्केस्ट्रा संचालक और नर्तकियां फरार

पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव की स्थिति और आसपास के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं. मामले को और जटिल बना रहा है घटना के तुरंत बाद नाच पार्टी संचालक पकौड़ी तिवारी और अन्य नर्तकियों का फरार हो जाना. यह नाच पार्टी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से कलाकारों को बुलाकर स्थानीय कार्यक्रम कराती थी.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है- चाहे वह आत्महत्या हो या किसी गहरे राज़ को छिपाने की साजिश. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर सनसनी और डर का माहौल है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.

Also Read: पटना में गोपाल खेमका मर्डर का Live Video आया सामने, CCTV फुटेज में दिखा सिर में गोली मारकर भागता बदमाश

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन