पटना में गोपाल खेमका मर्डर का Live Video आया सामने, CCTV फुटेज में दिखा सिर में गोली मारकर भागता बदमाश

Updated:
विज्ञापन
gopal khemka murder| CCTV footage of Gopal Khemka murder in Patna, criminals shot him in the head
गोपाल खेमका मर्डर CCTV फुटेज

Gopal Khemka Murder: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बाइक सवार अपराधी अपार्टमेंट के बाहर घात लगाकर बैठे थे और खेमका की गाड़ी का पीछा करते हुए उन्हें सिर में गोली मार दी. फुटेज में हमलावरों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं.

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder: राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए राज्य के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास घटी, जो थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर है. खेमका को सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें परिजन आनन-फानन में मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से अपनी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए लौट रहे थे. जैसे ही वे अपार्टमेंट के सामने पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. बाइक सवार हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों ने स्कूटी से पहले रेकी की और फिर उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए मौके पर हमला किया.

Also Read: Mokama Gangwar: जेल के अंदर हाई पनिशमेंट सेल में था सोनू, रिहा होते ही अनंत सिंह पर कह दी ये बड़ी बात…

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन